कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण क्यों आवश्यक है और इसके फायदे क्या क्या हैं?
मित्रों आप सभी का हमारी वेबसाइट instentsolution.com पर बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम आपको बताएंगे कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण क्यों आवश्यक है, और इसके फायदे क्या क्या है। चलिए दोस्तों शुरू करते हैं। Contents [ hide ] टीकाकरण क्या होता है ? टीकाकरण में व्यक्ति को एक इंजेक्शन लगाया जाता है। जिसे हम वैक्सीन कहते हैं। यह वैक्सीन हमारे शरीर में जाकर हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाती है। जिस बीमारी का टीका होता है। वह हमारे शरीर में जाकर उस बीमारी के वायरस को मारने की क्षमता पैदा कर देता है। हमारे शरीर में किसी भी रोग से लड़ने के लिए एक क्षमता होती है। हमारा प्रतिरक्षा तंत्र किसी भी रोग से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है। जब कोई बीमारी हमारे शरीर में पहली बार होती है, तो हमारे शरीर में उसकी एंटीबॉडी नहीं होती। जिस कारण से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र उस बीमारी के वायरस से लड़ नहीं पाता है। और हम उस बीमारी से संक्रमित हो जाते हैं। टीका क्यों लगाया जाता है ? दोस्तों ऐसी कोई भी बीमारी जो हमें कभी नहीं हुई है। उससे बचने के लिए हमें टीका लगाया जाता है। टीकाकरण उन बीमा...