gathiya kase hota he||gathiya ka ilaaj||गठिया रोग कैसे होता है||गठिया रोग के लक्षण और उसका घरेलू इलाज

 हेलो दोस्तों आप सभी का इस वेबसाइट instentsolution.com में बहुत बहुत स्वागत है। मित्रो आज हम आपको गठिया रोग के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। इस पोस्ट में हम गठिया के बारे में सारे सवालो को कवर करने वाले है। हम आपको बतायंगे की गठिया रोग कैसे होता हैगठिया रोग के क्या क्या लक्षण होते है। चलो बिना देरी किये शुरू करते है। 



गठिया रोग क्या होता है ?

दोस्तों गठिया एक प्रकार से जोड़ो की सूजन होती है। गठिया रोग में हाथ और पैरो के जोड़ो में दर्द होता है। इसके आलावा जोड़ो में सूजन भी आ जाती है। मित्रो वैज्ञानिक भाषा में गठिया रोग को अर्थराइटिस या संधिशोध भी कहते है। गठिया धीरे धीरे होता है। कभी कभी गठिया अचानक भी हो सकता है। 

आमतौर पर देखा जाये तो गठिया रोग 65 वर्ष से अधिक उम्र वालो को होता है। ये 65 वर्ष से काम वालो को भी हो सकता है। ये आपके खान पान के ऊपर निर्भर होता है। गठिया रोग अधिकतर मोटी महिलाओ को होता है। तो जो भी मोटी महिलाय हे वो अपनी चर्बी को कम करें। 

गठिया रोग के लक्षण, गठिया रोग की पहचान

  • दोस्तों अब हम आपको बतायंगे की गठिया रोग के क्या लक्षण होते है। अगर आपको इनमे से कोई लक्षण दिखाई देता है , तो आप सतर्क हो सकते है। 
  • दोस्तों गठिया रोग में हाथ और पैरो के जोड़ो में सूजन आ जाती है। जहा जहा सूजन आती है, वह पर लाल लाल निशान हो जाते है। मित्रो कुछ लोग तो ऐसे भी है, जिनमे गठिया के लक्षण सुबह के टाइम ज्यादा दिखाई देते है। 
  • दोस्तों गठिया का दर्द कभी भी शरीर के किसी भी जोड़ में हो सकता है। इसके कारण हमें थकान महसूस होने लगती है। गठिया रोग होने के कारण हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है। जिसके कारण शरीर में सूजन और भूख की कमी हो जाती है। 
  • दोस्तों कभी कभी गठिया रोग के कारण हमें एनीमिया रोग हो जाता है। एनीमिया रोग होने के कारण हमारे शरीर में ब्लड की कमी हो जाती है। इन सबके आलावा हमें बहुत तेज बुखार भी हो जाता है। 
  • दोस्तों कभी भी गठिया के रोग को टालना नहीं चाहिए। इसे टालने के कारण हमारे जोड़ ख़राब हो जाते है। 
  • मित्रो गठिया का रोग बहुत ही ख़राब होता है। इस रोग के होने के कारन आप अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर सकते है। आप बालो में कंघा भी नहीं कर सकते। क्योकि शारीर में बहुत छोटी छोटी गांठे हो जाती है। 

गठिया कैसे होता है ?

दोस्तों अब हम आपको बतायंगे की गठिया रोग कैसे  होता है। गठिया एक बहुत की खतरनाक बीमारी होता है। इस रोग के कारण कितनी परेशानी होती है,ये तो वही बता सकता है जिसे गठिया रोग है। गठिया रोग होना कार्टिलेज पर निर्भर करता है। अब आपके मन में आ रहा होगा की कार्टिलेज क्या होता है। 

दोस्तों कार्टिलेज हमारी हड्डीओं में पाया जाता है। ये हड्डीओं में पाया जाने वाला ऊतक होता है। ये हमारे जोड़ो की रक्षा करता है। जब हम चलते फिरते है, तो कार्टिलेज जोड़ो पर दबाब पड़ने से रोकता है। अगर हमारे शरीर में कार्टिलेज की कमी हो जाये तो हमें गठिया हो सकता है। 

दोस्तों गठिया की बीमारी वंशागत भी होती हे। अगर आपके परिवार में गठिया का रोग होता हुआ आया है ,तो बहुत ज्यादा चांस हे की आपको भी गठिया रोग होगा। इसलिए आप सावधानी रखे। उन चीजों का इस्तेमाल बहुत काम कर दे जिनसे गठिया रोग होने की सम्भावना रहती है। 

गठिया रोग से कैसे बचे ?

दोस्तों अगर आपको गठिया रोग हो गया हे तो जरूरी हे उसका इलाज करना। अगर आपको अभी तक गठिया नहीं हुआ है, तो बहुत ही अच्छी बात है। गठिया रोग से बचने का उपाय है संतुलित आहार। दोस्तों अगर आपको किसी भी रोग से बचना हे तो उसका सीधा उपाय है, की आप संतुलित आहार ले और व्यायाम करे। 

गठिया रोग की पहचान,गठिया का टेस्ट 

दोस्तों अगर आपको गठिया रोग हो गया है। अगर आपको अपने आप में गठिया रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए। दोस्तों जब आप गठिया का टेस्ट करवाने जाते है,  तो डॉक्टर आपको अच्छी तरह से चेक करेगा। डॉक्टर आपके उन अंगो की जांच करेगा जिन पर सूजन आयी हुई है। आपसे आपके पेरो को हिलाकर दिख्वेगा। इन सबके आलावा गठिया रोग की जांच दो प्रकार से होती है। 
  • लेब टेस्ट के द्वारा 
  • इमेजिंग टेस्ट के द्वारा 
दोस्तों अगर आप लेब टेस्ट करवाते हे तो आपका ब्लड और यूरिन चेक होगा। इसके आलावा इमेजिंग टेस्ट में निम्नलिखित चीजे चेक होती है। 
गठिया के लिए एक्सरे बहुत उपयोगी होता है। एक्सरे में सब कुछ पता चल जाता है। इसमें अगर आपकी हड्डी बढ़ गयी है, तो उसका पता चल जायगा। अगर आपका कार्टिलेज घराब हो गया हे, तो उसके बारे में भी पता चल जायगा। इन सबके आलावा आप गठिया की जांच के लिए MRI तथा CT स्कैन भी करा सकते है। 

गठिया का इलाज कैसे होता है ?

दोस्तों अगर आपको गठिया हो गया हे, तो इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है। इसके आलावा गठिया का इलाज इस लिए भी जरूरी हे, ताकि आप अच्छी तरह से कार्यो को कर सके। 

दोस्तों गठिया रोग में आपको दर्द को कम करने वाली दवाई दी जाती है। दोस्तों ये ऐसी दवाई होती हे जो केवल दर्द को काम करती है। सूजन पर इनका कोई खास असर नहीं होता है।  जैसे : एसिटमिनोफेम 

दोस्तों इन सबके आलावा कुछ ऐसी दवाई भी होती है, जिनसे दर्द और सूजन दोनों में आराम मिल जाता है। जैसे : आइबुप्रोफेन। दोस्तों इन सबके आलावा कुछ ऐसी क्रीम और जेल आते हे जो सूजन को काम करने के लिए सूजन वाली जगह पर लगे जाते है। 

इसके आलावा दोस्तों गठिया का इलाज व्यायाम से भी किया जाता हे। 

Comments

Popular posts from this blog

यदि छिपकली किसी के मुंह पर पेशाब कर दे तो kya hota hai | छिपकली मुंह पर गिर जाए

जो स्त्री मंगलसूत्र तोड़ती hai uska kya hota hai | mangalsitra ka mahatv

दृष्टि दोष क्या है यह कितने प्रकार के होते हैं | drshti dosh kya hai yah kitane prakaar ke hote hain