what is diabetes in hindi || Diabetes symptoms and remedies || due to sugar||मधुमेह के लक्षण||डायबिटीज के लक्षण और उपाय || शुगर होने के कारण

 हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है, हमारी वेबसाइट INSTENTSOLUTION.COM पर। दोस्तों आज हम आपको शुगर यानी कि डायबिटीज के बारे में बताएंगे। दोस्तों शुगर की बीमारी आजकल एक आम बीमारी हो गई है। दोस्तों कुछ सावधानियां रखने पर शुगर से बचा जा सकता है। लोगों के बीच शुगर या डायबिटीज के बारे में बहुत से भ्रम है। दोस्तों आज हम आपको विस्तार से बताएंगे, कि डायबिटीज शुगर क्या होती है। चलिए शुरू करते हैं। 



डायबिटीज क्या है इन हिंदी

दोस्तों हम सभी जानते हैं, कि हमारे ब्लड में ग्लूकोज उपस्थित होता है। जब हमारे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। तो हम उसी को डायबिटीज शुगर कहते हैं। दोस्तों शुगर या डायबिटीज हमें किसी भी उम्र में हो सकती है। इससे बचना बहुत जरूरी होता है। दोस्तों ब्लड में ग्लूकोज के बढ़ने को वैज्ञानिक भाषा में हाइपरग्लाइसीमिया कहते हैं। जैसा कि हम जान चुके हैं, कि जब हमारे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ेगी तो हमें डायबिटीज या शुगर हो जाएगी। 

डायबिटीज शुगर क्यों होती है?

दोस्तों हम आपको बता दें, कि जब हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी हो जाती है। या इंसुलिन हार्मोन बनना बंद हो जाता है। तो हमें ब्लड शुगर या डायबिटीज हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इंसुलिन हार्मोन ग्लूकोज के स्तर को नियमित करता है। जब हमारे शरीर में इंसुलिन बनना बंद हो जाता है। तो हमारे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा अनियमित हो जाती है। हमारे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा अनियमित होने के कारण हमें शुगर या डायबिटीज हो जाती है। 

दोस्तों हम आपको बता दें, कि इंसुलिन हमारे शरीर में अग्नाशय में बनता है। दोस्तों हमारे अग्नाशय में कोशिकाएं पाई जाती हैं। इन्हीं कोशिकाओं में एक बीटा कोशिकाएं होती हैं। दोस्तों इंसुलिन अग्नाशय की बीटा कोशिकाओं के द्वारा रिलीज किया जाता है। इंसुलिन कोशिकाओं से रिलीज होकर हमारे ब्लड में जाता है। ब्लड में पहुंचकर इंसुलिन ब्लड में उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिससे हमारा ग्लूकोज नियमित बना रहता है।

दोस्तों आजकल हमारा खान-पान ऐसा हो गया है, कि हम क्या ही आपको बताएं। दोस्तों आजकल बाजार में भी कुछ मिलावटी वस्तुएं मिलती हैं। दोस्तों ऐसे में हमें अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए सावधानी बहुत जरूरी होती है। दोस्तों जब भी कभी हम उल्टा पुल्टा कुछ खा लेते हैं, तो यह हमारे शरीर के इम्यूनोसिस्टम को प्रभावित करता है। दोस्तों हमारे इम्यून सिस्टम में किसी कारण से कमी के कारण यह हमारी अग्नाशय में उपस्थित बीटा कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। 

दोस्तों जब अग्नाशय में उपस्थित बीटा कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, तो उनसे इंसुलिन निकलना भी बंद हो जाता है। दोस्तों जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं, कि हमारे ब्लड में उपस्थित ग्लूकोज की मात्रा को इंसुलिन नियंत्रित करता है। और इंसुलिन बीटा कोशिकाओं द्वारा रिलीज किया जाता है। जब बीटा कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। तो इंसुलिन बनना भी बंद हो जाता है। इसी कारण से हमें डायबिटीज शुगर की बीमारी हो जाती है।  

डायबिटीज के लक्षण और उपाय

दोस्तों अगर हमें किसी कारण से शुगर या डायबिटीज हो जाती है। तो उसे कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। दोस्तों आज हम आपको शुगर या डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षण बताएंगे। जिससे आप पता लगा सकते हैं, कि आपको शुगर या डायबिटीज हुई है, या नहीं। दोस्तों शुगर या डायबिटीज के लक्षण बहुत ही आसान होते हैं। इन्हें आप आसानी से पहचान सकते हैं। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं, कि डायबिटीज या शुगर के लक्षण क्या-क्या होते हैं। 

  • दोस्तों जब किसी व्यक्ति को शुगर या डायबिटीज हो जाती है, तो उसकी त्वचा में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसका मतलब यह है, कि शुगर वाले व्यक्ति को अगर कहीं पर कट जाए। तो वह जल्दी से ठीक नहीं होता। बहुत समय पश्चात ठीक होता है। 
  • दोस्तों अगर कोई व्यक्ति मोटा है, और वह अचानक से पतला हो जाए। तो सावधान होना चाहिए।  क्योंकि ऐसा देखा गया है, कि जब किसी व्यक्ति को ब्लड शुगर होती है, और वह मोटा है। तो वह एकदम से पतला हो जाता है। 
  • दोस्तों अगर किसी व्यक्ति को ब्लड शुगर हो जाती है, तो उसे बार-बार पेशाब आने की शिकायत आने लगती है। उसे बहुत ज्यादा पेशाब आता है। 
  • दोस्तों जिस व्यक्ति को डायबिटीज होती है, उसे उल्टी आने लगती है। उसका मन ऐसा करता है, कि जैसे बार-बार उल्टी करें।
  • डायबिटीज वाले व्यक्ति को कभी कभी भ्रम और चिंता भी रहती है। दोस्तों अगर आपको कभी ऐसा लक्षण दिखाई दे, कि आपको भ्रम हो रहा हो और चिंता भी हो रही हो। तो अपना डायबिटीज का टेस्ट जरूर करवाएं।
  • दोस्तों डायबिटीज वाले व्यक्ति को बहुत तेज तेज सांस आता है। कभी अगर किसी व्यक्ति को तेज तेज सांस आए तो यह शुगर बढ़ने का संकेत भी हो सकता है। दोस्तों अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज शुगर हो गई है, तो उसका सबसे आसान पहचान यह है। कि उस व्यक्ति का मुंह सुखा सुखा सा रहेगा। उसका बार-बार पानी पीने को मन करता है। अगर आप का भी मन बार-बार पीने को कर रहा है, और मुंह सुखा सुखा सा रहता है। तो अपना डायबिटीज शुगर की जांच जरूर करवाएं। 
दोस्तों हम आपको बता दें, कि स्त्री यानी कि महिलाओं और बच्चों के इम्यूनो सिस्टम में काफी अंतर होता है। इस कारण हम शुगर या डायबिटीज के लक्षणों को इन दोनों के आधार पर बांट सकते हैं। दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि महिलाओं में शुगर के लक्षण और बच्चों में शुगर या डायबिटीज के लक्षण क्या-क्या होते हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं। 

महिलाओं में शुगर के लक्षण

दोस्तों महिलाओं में शुगर या डायबिटीज होने के अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं में शुगर या डायबिटीज होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं। तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।

  • दोस्तों अगर किसी महिला को शुगर डायबिटीज हो गई है. जो उनकी मुंड में काफी परिवर्तन आ जाता है। मूंड बदला-बदला सा रहना, यह डायबिटीज का एक लक्षण हो सकता है।
  • जिन महिलाओं को डायबिटीज शुगर की समस्या है, या शुगर हो गई है। तो उन्हें पिंपल्स की समस्या आ जाती है। उनके चेहरे पर एकदम से बहुत से दाने निकलने स्टार्ट हो जाते हैं।
  • इसके अलावा दोस्तों जिन महिलाओं में शुगर डायबिटीज की शिकायत देखी गई है। ऐसा पाया गया है, कि उन्हें थकान ज्यादा महसूस रहती है। अगर आपको थकान बहुत ज्यादा महसूस रहने लगी है. तो समझ जाइए कि आपको डायबिटीज हो चुकी है। और तुरंत उसकी जांच करवाएं।
  • इसके अलावा दोस्तों जो महिलाएं मोटी होती हैं, और वह अचानक से पतली हो जाए तो समझ जाना चाहिए कि हमें डायबिटीज हो गई है। इसके अलावा अपने इस तथ्य की पुष्टि करने के लिए तुरंत डायबिटीज शुगर की जांच करवानी चाहिए। 

बच्चों में शुगर के लक्षण

दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं, कि बच्चे बहुत ही मस्त मौला स्वभाव के होते हैं।  वह बहुत सी ऐसी अटपटी चीजें खा जाते हैं। जिन से होने वाले नुकसान का उन्हें पता नहीं होता। दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों में शुगर के लक्षण क्या होते हैं। दोस्तों अगर आपको अपने बच्चों में यह लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें का तुरंत डायबिटीज शुगर का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। तो दोस्तों चलिए हम आपको बताते हैं, कि बच्चों में शुगर या डायबिटीज के लक्षण क्या-क्या होते हैं। 

दोस्तों हम आपको बता दें, कि शुगर या डायबिटीज के लक्षण सभी में लगभग एक समान होते हैं। बच्चों में हम इन सब आदतों से पहचान सकते हैं। जैसे 

  1. उनका बार बार पेशाब में जाना।  
  2. अगर आपका बच्चा बार-बार पानी पी रहा है, और कह रहा है, कि मेरा मुंह सुखा सुखा हो रहा है। तो हो सकता है, कि उसे डायबिटीज हो गई हो। तो उसकी जांच जरूर करवाएं। 
  3. इसके अलावा चिड़चिड़ा रहना। अगर आपका बच्चा चिड़चिड़ा सा रहा है। कुछ सोच सोच सा रहा है।  तो भी आपको डायबिटीज शुगर की जांच करवानी चाहिए।  

इसके अलावा दोस्तों सभी व्यक्तिओ में शुगर या डायबिटीज़ के लक्षण लगभग समान होते हैं। जो लक्षण में ऊपर बताए हैं, आप उन्हें देख सकते हैं। 

डायबिटीज शुगर से कैसे बचे

दोस्तों हम आपको बता दें, कि अगर आपको अभी तक शुगर या डायबिटीज नहीं हुई है। तो बहुत ही अच्छी बात है। इससे हमें बचना चाहिए। 

  • दोस्तों हमें मीठी चीजें बहुत कम खानी चाहिए। 
  • हमें एक्सरसाइज व्यायाम करने चाहिए।
  • दोस्तों शुगर या डायबिटीज से बचने का सबसे अच्छा उपाय है, कि खाने को नियंत्रित किया जाए। 
  • फास्ट फूड वगैरह कम खाएं।  
  • चीनी बहुत जल्दी शुगर को बढ़ाती है। तो अच्छा है, कि चीनी का उपयोग कम करें।  चिंता या तनाव बिल्कुल भी ना करें।
  • हमेशा खुश मिजाज रहें। 
  • दोस्तों क्या आप जानते हैं, की चिंता या तनाव लेने से भी शुगर बढ़ जाती है। हमेशा मुस्कुराते रहिए 

Comments

Post a Comment